Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना वायरस की वजह से कई कार्यक्रम और सभा सम्मेलन स्थगित

 

काठमान्डाै

अन्तर्राष्ट्रिय रुप में फैले  कोरोना भाइरस सङ्क्रमण के उच्च जोखिम के कारण काभ्रेपलाञ्चोक जिला में हाेने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है सभ सम्मेलन जैसे कार्याें पर राेक लगाया गया है । नेपाली सेना के धुलिखेलस्थित विष्णु दल गण ने इसी फागुन २४ गते ‘नेपाल भ्रमण वर्ष–२०२०’ के सन्दर्भ में आयोजित हाेने वाले एकीकरण मार्ग पदयात्रा कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया है ।

नेपाल एकीकरण के समय में प्रयोग हाेने वाले पदमार्गाें का संरक्षण एवं प्रवद्र्धन करने के उद्देश्य से सदरमुकाम धुलिखेल से पनौती तक एक हजार ३०० व्यक्ति द्वारा पर्यटन वर्ष का प्रचारप्रसार तथा ऐतिहासिक स्थान का अवलोकन सहित पदयात्रा कोरोना भाइरस के सम्भावित जोखिम के कारण स्थगित करने की जानकारी गण ने दी है । जनसङ्ख्या मन्त्रालय ने कोभिड–१९ अर्थात् कोरोना भाइरस के प्रकोप काे ध्यान में रखते हुए उक्त रोग फैलने नही देने,तथा रोग से बचने के लिए  नागरिकाें काे सुरक्षित रहने और भीड, सभा, सम्मलेन तथा गोष्ठी नहीं करने का आग्रह किया है ।  साथ ही विवाह, व्रतबन्ध, सूर्यदर्शन जैसे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी  कम सहभागी हाेने का अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

बनेपा नगर में आज से चैत २ गते तक आयोजित बृहत् घरेलु उद्योग महोत्सव भी स्थगित किया गया है । जिला विपद् व्यवस्थापन समिति के मङ्गलबार हुए आकस्मिक बैठक ने महोत्सव स्थगित करने का  निर्णय किया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *