सभागार काे भाव विह्वलित कर दिया कुमार विश्वास ने, आइकैन द्वारा काेई दीवाना कहता है कार्यक्रम आयाेजित,
काठमान्डाै १ अप्रील । इंडियन सिटीजन्श अशाेसियेशन आफ नेपाल द्वारा हास्य कवि सम्मेलन कल्ह 31 मार्च को आयाेजित किया गया । कार्यक्रम काेई दीवाना कहता है के मुख्य आकर्षण भारत के जाने माने कवि और युवाओं के बीच चर्चित डा कुमार विश्वास थे । इनके साथ ही प्रसिद्ध हास्य कलाकार गाैरव शर्मा और हरीश हिन्दुस्तानी की मंच पर उपस्थिति थी । कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द संस्कृति विभाग के संयुक्त सहयाेग से आयाेजित किया गया । कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के राजदूत श्री मनजीव सिंह पूरी ने शुभकामना मन्तव्य दिया और डीसीएम डा अजय कुमार ने कवियों का स्वागत किया था | कार्यक्रम इंडियन सिटीजन्श अशाेसियेशन आफ नेपाल के अध्यक्ष रवि पनसारी की अध्यक्षता तथा मनोज खन्दोज की सक्रियता में सम्पन्न हुई | आईकैन के सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे |
प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सभागार में हजाराें की संख्या में उपस्थित दर्शकाें के बीच डा कुमार विश्वास की प्रस्तुति ने शमा बाँध दिया । तालियाें की गडगडाहट और वाहवाही की गूँज के बीच कुमार विश्वास की शानदार प्रस्तुति ने एक क्षण के लिए भी दर्शकाें का ध्यान बँटने नहीं दिया । काेई दीवाना कहता है काेई पागल समझता है इस कविता पर कुमार विश्वास के साथ ही दर्शकाें ने खुलकर सस्वर साथ दिया ।
पुलवामा में हुए शहीदाें काे समर्पित कुमार विश्वास की कविता तुम्हें नमन है ने सभागार काे भाव विह्वलित कर दिया । कुमार विश्वास ने कहा कि बाबा पशुपति नाथ ने बहुत समय बाद मुझे बुलाया । इतना ही नहीं मैं ताे अपने ननिहाल आया हूँ क्याेंकि यह माँ जानकी का मायका है और जहाँ पुरुषाेत्तम राम काे गालियाँ देने का साैभाग्य मिथिला की महिलाओं काे मिला है ।यहाँ शादियाें में रिवाज है वर पक्ष काे वैदिक मंत्राें के साथ ही गालियाँ भी मिलती हैं ।
इतना ही नहीं नेपाल भारत के सम्बन्धाें पर कुमार विश्वास ने कहा कि मैं उस धरती पर आज हूँ जहाँ की मिट्टी से गुजर कर जाे नदियाँ भारत जाती है और जाे हम भारतीयाें के रग रग में शामिल है ।
हास्य कवि गाैरव शर्मा ने अपने कटाक्षपूर्ण प्रस्तुति से सभी का भरपूर मनाेरंजन किया वहीं हरीश हिन्दुस्तानी के हास्यपूर्ण मंचसंचालन ने वातावरण काे बाेझिल हाेने से बचाए रखा ।





