रौतहट में महिला की हत्या, पति के साथ अन्य ३ गिरफ्तार
रौतहट, १ अप्रिल । रौतहट जिल्ला गढीमाई नगरपालिका–१ हरैया निवासी सुनीता कुमारी ठाकुर की हत्या होने की आशंका में उनके पति सहित अन्य ३ लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । रौतहट पुलिस प्रवक्ता डीएसपी नवीन कार्की के अनुसार पति सरमोद ठाकुर, चाचा रामेश्वर, रामेश्वर के बहन निभाकुमारी और सीमाकुमारी को गिरफ्तार किया गया है ।
मृतक सुनीता की शव को दाहासंस्कार करते वक्त उन लोगों को गिरफ्तार की गई है । आशंका है कि सुनीता की हत्या की गई है । यही आशंका के साथ सुनीता के माता–पिता पक्षधर ने पुलिस ने कप्लेन किया था । पुलिस का भी कहना है कि घटना शंकास्पद है ।

