‘गीता’ छू कर कमल थापा ने खाया कसम– अब पार्टी नहीं फूटेगी
काठमांडू, १२ मार्च । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने ‘भागवत गीता’ छू कर कसम खाया है कि अब पार्टी नहीं फुटेगी । बधुबार राष्ट्रीयसभा गृह में आयोजित संयुक्त एकता घोषणा सभा को सम्बोधन करते वक्त उन्होंने अपनी जेभ से गीता निकाल कर इसतरह कसम खाया है । उनका कहना है कि अब एकीकृत पार्टी में कभी भी फूट आनेवाला नहीं है ।
कार्यकर्ता से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा– ‘आप लोगों तो लगता होगा कि फिर कई पार्टी तो नहीं फुटेगी, लेकिन ऐसी आशंका करना ठीक नहीं है, अब पार्टी नहीं फुटेगी ।’ उन्होंने अपनी जेभ से गीता का पुस्तक निकालते हुए आगे कहा– ‘पार्टी से प्रेम करनेवाले मित्रों को साक्षी रखकर मैं प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूं कि मैं कभी पार्टी विभाजन नहीं करुंगा, क्या आप लोग विश्वास नहीं करते हैं, देखिए मैंने गीता भी लाया हूँ । गीता को हाथ में रख कर मैं कहता हूं कि अब राप्रपा नहीं फूटेगी ।’

