Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोराना भाइरस विश्वव्यापी महामारी के रुप मेंः विश्व स्वास्थ्य संगठन

 

काठमांडू, १२ मार्च । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लुएचओ) ने कहा है कि कोरोना भाइरस ((कोभिड–१९) विश्वव्यापी रुप में फैल चुका है और इसने एक महामारी का स्वरुप ग्रहण किया है । बुधबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए डब्लुएचओ कोरोना भाइरस को महामारी के रुप में घोषणा किया है और यह भी कहा कि कोराना से हजारों संक्रमित हो चुके हैं ।
जोन्स हप्किन्स विश्वविद्यालय के तथ्यांक अनुसार कोराना भाइरस से एसिया, युरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका में १ लाख २१ हजार से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और बुधबार सुबह तक ४ हजार ३ सौ ७३ लोगों की जान जा चुकी है । कोराना भाइरस चीन स्थित बुहान शहर से शुरु हुआ है, जहां ३२ हजार ७ सौ ७८ लोग संक्रियत हुए हैं । अनुमान है कि अभी तक १०९ देशों में कोरोना भाइरस फैल चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *