Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शादी के मंडप से ही दुलहा और दुलही के पिता गिरफ्तार, शादी रद्द

 

दाङ, १२ मार्च । घोराही उपमहानगरपालिका–१३ घोरानी में बुधबार एक भव्य विवाह समारोह हो रहा था । शादी के मंडप में दुलहा और दुलही सज–धज कर आ चुके थे । एसी ही पृष्ठभूमि में अचानक वहां नेपाल पुलिस पहुँच गई और शादी का माहौल बिगड़ा गया । देखते–देखते शादी रद्द हो गई ।
कारण था– बाल विवाह । हां, वहां घोराही उपमहानगरपालिका–१३ सेवारी निवासी ३० वर्षीय कृष्णबहादुर केसी और वार्ड नं. १४ निवासी एक १८ वर्षीय युवती के बीच शादी हो रही थी । लेकिन किसी ने पुलिस में सूचना दी कि यहां बाल–विवाह हो रही है । तत्काल घटनास्थल में पलिस पहुँच गई और दुलहा और दुलही के पिता को नियन्त्रण में लिया । और दुलही को उनके मां को जिम्मे में छोड़ दिया गया ।
स्मरणीय है, नेपाल के संविधान अनुसार २० साल से कम उम्र में शादी करना गैर–कानूनी है, उसको बाल विवाह कहा जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com