Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नकली प्रमाणपत्र पेश कर सरकारी नौकरी !

 

काठमांडू, १२ मार्च । पता चला है कि १५ लोग नकली प्रमाणपत्र पेश कर सरकारी नौकरी कर रहे हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग की छानबिन के क्रम में यह तथ्य सामने आया है । नकली प्रमाणपत्र पेश कर सरकारी नौकरी करनेवाले १५ कर्मचारी के विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने विशेषत अदालत में मुद्दा पंजीकृत किया है ।
अनुसंधान से पता चला है कि भारत (बिहार) से नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाकर उन लोगों ने सरकारी नौकरी किया है । उन लोगों के साथ बिहार स्थित संस्कृत शिक्षा बोर्ड और मिथिला संस्कृत विश्वविद्यालय का नकली प्रमाणपत्र है । नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र पेश कर नौकरी करनेवाले अधिकांश कर्मचारी शिक्षक, पुलिस प्रशासन और संस्थानों में कार्यरत हैं । पता चला है कि नकली शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार में वे लोग सेवा प्रवेश से लेकर बढ़ोत्तरी तक हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com