Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिपरा में श्रीबद्री पुस्तक मन्दिर का भवन हस्तांतरण

 

पिपरा,14, मार्च । 8 मार्च 2020 के दिन पिपरा गाँउपालीका निवासी तथा पूर्व निर्वाचन आयुक्त प्रो. डा. विरेन्द्र प्रसाद मिश्र द्वारा राम नारायण अयोध्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राङ्गन मे श्री बद्री पुस्तक मन्दिर के नाम से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवम् हस्तान्तरण किया । एक भव्य समारोह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे पुस्तकालय भवन की चाभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को श्री शम्भु मिश्र द्वारा सौंपी गई । कार्यक्रम मे पिपरा गाउँपालिका के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने पिपरा के सामाजिक विकासके लिए डा. विरेन्द्र प्रसाद मिश्र, श्री शम्भु मिश्रा, श्री भारतेन्दु मिश्र एवं श्री राघवेन्द्र मिश्र के योगदान की प्रशंसा की । विद्यालयके प्रधानाध्यापक ने बद्री पुस्तक मन्दिर पिपरा वासियोंकी साझा सम्पत्ति होनेकी बात कही और ग्रामवासियों को पुस्तकालय के संरक्षण और सम्वर्धन मे सहयोग करने के लिए अनुरोध किया ।
कार्यक्रम मे डा. विरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने प्रत्येक व्यक्ती के उपर अपने पितृ प्रति, अपने गुरु प्रति, देवता प्रति तथा अपने समाज प्रति चार ऋण होनेका जिकिर किया और इस पुस्तकालय मार्फत से उन्होंने अपने समाज प्रति का दायित्व निभाने का एक छोटा प्रयास होने की बात कही । A. Thakur

यह भी पढें   इजिप्ट ने दर्ज की शिकायत

सभी फ़ोटो ई.आशुतोष ठाकुर द्वारा प्राप्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *