Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना वायरस पर बनने जा रही है फिल्म “कोरोना प्यार है”

 

कोरोना वायरस का कहर इस वक्त दुनिया भर के लोगों में है। इसकी चपेट में करीब सवा लाख से अधिक लोग हैं और 5500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।

इसी बीच खबर आ रही है कि अब इस वायरस पर भी जल्द फिल्म बनने जा रही है। दिल्ली टाइम्स की खबर के मुताबिक, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली कंपनी इरोज इंटरनेशनल ने ‘कोरोना प्यार है’ नाम से फिल्म रजिस्टर कराई है।

यह भी पढें   गृह मंत्री ने बारा और पर्सा जिले के सीमावर्ती इलाकों का अचानक निरीक्षण किया

प्रोड्यूसर क्रिशिका लुल्ला ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा जब यह ठीक हो जाएगा यानी कोरोना का संक्रमण खत्म हो जाएगा, तब इस प्रोजेक्ट की हम शुरुआत करेंगे।’ फिल्म के कलाकारों को लेकर अभी फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *