Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में विदेश से लौटे 20 लोगों को ढूंढ रहा स्वास्थ्य महकमा

 

गाेरखपुर

विदेश से महराजगंज आए 52 यात्रियों की सूची शासन ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। इसमें 32 यात्री म्यांमार के लिए रवाना हो गए हैं, लेकिन 20 यात्री अभी भी महराजगंज में हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी तलाश में जुटा है। कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में काफी सतर्कता बरती जा रही है। शासन-प्रशासन अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मिली है कि दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, कुवैत, बैंकाक, रियाद व म्यांममार से 52 यात्री नौ मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट से उतर कर महराजगंज के लिए रवाना हुए हैं। शासन से सूची मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। चिकित्साधिकारी व चिकित्सा अधीक्षक के माध्मय से तलाश शुरू करा दी। इनमें 32 का लोकेशन ट्रेस भी हो गया है। लेकिन शेष 20 लोगों की तलाश में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी जुटे हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आइए अंसारी ने कहा कि सूची मिली है। 32 यात्री म्यांमार के लिए निकले हैं। अभी वह गया तक पहुंचे हैं । शेष यात्रियों की तलाश के लिए रैपिड स्पांस टीम लगाई गई है। यात्री चिन्हित होते ही उन्हें घर में ही सुरक्षा प्रदान करते हुए निगरानी रखी जाएगी। उनके बारे में पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उनकी जांच भी की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *