जनकपुर से पटना की यातायात सेवा आज से बन्द
१६ मार्च, काठमांडू । कोरोना भाइरस संक्रमण के डर से प्रदेश नं २ की राजधानी जनकपुर से भारत के विहार की राजधानी पटना जाने वाली गाडी सेवा सोमवार से बन्द हो गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी का प्रहरी उपरीक्षक श्यामकृष्ण ने बताया कि कोरोना वाइरस से भारत भी प्रभावित होने के कारण जनकपुर से पटना चलने वाली नेपाल भारत मैत्री सेवा बस सन्चालन आज से बन्द हो गया है ।
दो वर्ष पहले भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल का प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली द्वारा धनुषा के जनकपुरधाम स्थित जानकी मन्दिर से यह सेवा सन्चालन किया गया था । और उनके द्वारा ही संयुक्तरुप में दैनिक यातायात के लिये जनकपुर पटना नेपाल–भारत मैत्री बस सेवा का उद्घाटन किया गया था ।

