Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज उपमहानगरपालिका– २ में कोराना परीक्षण की तैयारी

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला स्थित नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–२ ने घुम्ती टोली बनाकर वडावासियों की स्वास्थ्य परीक्षण शुरु करने की तैयारी की है । कोरोना भाईरस (कोभिड–१९) को दृष्टिगत करते हुए वडा कार्यालय ने स्वास्थ्य परीक्षण अभियान शुरु करने को ठान लिया है । वडाध्यक्ष सुनीलसिंह हमाले कहा है कि वडास्तर में सचेतना अभियान अन्तगर्त यह कार्यक्रम शुरु हो रहा है ।
२ नं. वडा कार्यालय ने घुम्ती टोली बनाकर भस्डभाड होनेवाली जगह में हेल्थडेस्क रक्खकर वडावासियों की स्वास्थ्य परीक्षण करने जा रही है । चैत्र ७ गते शुक्रवार को नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के उपप्रमुख उमा थापा मगर की प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न बैठक ने यह निर्णय लिया है ।
वडा कार्यालय ने तत्काल ५० हजार रुपियों की कोष बनाकर कोरोना विरुद्ध की अभियान सञ्चालन किया है । कार्यक्रम में नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख रामवहादुर चन्द ने कोरोना और इसे बचने की उपाय बारे सहजीकरण किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *