सप्तरी में सेना परिचालन, कारण लकडाउन उल्लंघन
२५ मार्च, सप्तरी । लकडाउन का पहला दिन स्थानीयवासी द्वारा लकडाउन का अवज्ञा करने के बाद सप्तरी में नेपाली सेना परिचालन किया गया है ।
कोरोना वाइरस से बचाव के लिये सरकार ने मंगलवार से लकडाउन का निर्णय की है जिसे स्थानीय द्वारा उल्लंघन के बाद सेना परिचालन किया गया है ।
जिला प्रशासन कार्यालय सप्तरी के अनुसार सप्तरी के राजविराज हनुमाननगर, रुपनी और कल्याणपुर में नेपाली सेना परिचालन किया गया है ।
सूचना अधिकारी आनन्द ठाकुर ने बताया कि प्रहरी को नियन्त्रण करने में समस्या होने के बाद सेना परिचालन किया गया है । उन्होंने कहा ‘नेपाल प्रहरी और सशस्त्र पुलिस की जनशक्ति अभाव होने के कारण सेना परिचालन किया गया है ।

