भारतीय नागरिक लेकर काठमांडू से वीरगंज पहुँची ५ गाडी नियन्त्रण में
वीरगंज, २९ मार्च । लकडाउन के समय में भी भारतीय नागरिकों को लेकर काठमांडू से वीरगंज पहुँचे ५ गाडी को पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है । पर्सा पुलिस ने कहा है कि ३ बस, १ जीप और एक माइक्रोबस यात्री लेकर काठमांडू से वीरगंज आया है, जहां १२८ भारतीय नागरिक और ११ नेपाली नागरिक सवार थे ।
जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के डीएसपी वीरेन्द्र ने कहा है कि ग २ च ७८०२ नम्बर की सुमो जिप, बा २ ख ४५९४ नम्बर की माइक्रोबस और लु १ ख ६८६०, ना ५ ख ११०६, प्रदेश नं ३–०३–०१ ख ००६६ बस में आए भारतीय यात्रियाें को गंतव्य (भारत) तक पहुँचाने के लिए समन्वय हो रहा है । नेपाली नागरिक अपने–अपने गांव की ओर चले गए हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार विभिन्न स्थानों में फसे हुए लोग घर जाने के लिए कह रहे हैं । कहा गया है कि बिर्तामोड–४ स्थायी निवासी और भारत –बिहार) स्थित होटल में काम करनेवाले ११ मजदूर वीरगंज में फँसे हुए है । इसीतरह बारा आदर्श कोटवाल गांवपालिका बरियापुर के १५ लोग है, जो विराटनगर स्थित बुधहरी चोक में है । सवारी साधन सहज ना होने के कारण इसतरह सयों सर्वसाधारण फँसे हुए हैं ।

