सिगरेट पिने वाले को कोरोना वाइरस से अत्यधिक खतरा
२९ मार्च, काठमांडू । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि ध्रुमपान तथा तम्बाकू जैसा पदार्थ सेवन करने वाले व्यक्ति को कोभिड–१९ का खतरा अत्यधिक है ।
विज्ञों के अनुसार धुम्रपान के दौरान हाथ और मुख का सम्बन्ध अधिक होने के कारण संक्रमण फैलने की सम्भावना अधिक होती है । तम्बाकू और सिगरेट बांटकर सेवन करने से कोरोना संक्रमण कीखतरा अधिक है । वैसे भी धुम्रपान से स्वांस प्रश्वास की प्रणाली को प्रभावित करता है ।
विज्ञों का मानना है कि चीन में कोरोना वाइरस संक्रमण से महिला के तुलना में पुरुष की मृत्यु अधिक है । इसका मुख्य कारण धुम्रपान भी हो सकता है । क्योंकि महिला से अधिक पुरुष धुम्रपान करते हैं ।
तथ्यांक के अनुसार कोभिड–१९ के संक्रमण से मिला अधिकांश चिनियाँ रोगी में निमोनिया पाया गया । अतः स्पष्ट होता है कि धुम्रपान करने वाले में निमोनिया का खतरा नहीं करने वाले से १४ गुणा अधिक होता है । फेफडा में समस्या धुम्रपान से ही अधिक होता है, इन्फ्लुयन्जा का खतरा भी अधिक रहता है ।

