Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयां दिल्ली स्थित बंगलेवा मस्जिद में सहभागी १३ मौलवी को पर्सा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

काठमांडू, २ अप्रिल । भारत नयांदिल्ली स्थित बंगलेवा मस्जिद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी होने के आशंका में पर्सा पुलिस ने १३ मुसलमान तीर्थयात्री (मौलवी) को नियन्त्रण में लिया है । पर्सा पुलिस प्रमुख गंगा पन्त के अनुसार उन लोगों को पतेर्वा सुगौली गांवपालिका स्थित कंचनपुर टोल से नियन्त्रण में लिया गया है । कहा जाता है कि बंगलेवा मस्जिद में आयोजित धार्मिक सहमारोह में सहभागी अधिकांश व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं । परीक्षण से भी पता चला है कि उस कार्यक्रम में सहभागी कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं ।
पुलिस का कहना है कि स्थानीय बासी ने उन लोगों को नियन्त्रण में लेकर पुलिस को खबर किया और कहा कि वे लोग बंगलेवा कार्यक्रम में सहभागी होकर गांव आए हैं, हम लोगों को ऐसी आशंका है । पुलिस प्रमुख पन्त ने आगे कहा– ‘इसी आशंका में उन लोगों को गिरफ्तार किया गया ।’ पुलिस का कहना है कि इसतरह गिरफ्तार होनेवाले १३ मौलवी में से ११ रौतहट स्थायी निवासी हैं और बांकी २ लोग पर्सा जिला के ही हैं ।
गिरफ्तार सभी मौलबी को वीरगंज महानगरपालिका–१३ स्थित सिद्धार्थ माध्यमिक विद्यालय में निर्मित क्वारेन्टाइन में रखा गया है । उन लोगों के ऊपर स्वास्थ्य परीक्षण होना बांकी है । पुलिस को यह भी कहना है कि वे लोग धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी हुए हैं या नहीं ? इसमें भी अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *