Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य मन्त्री ढकाल विरुद्ध अख्तियार में उजुरी

 

काठमांडू, २ अप्रिल । स्वास्थ्य मन्त्री भानुभक्त ढकाल विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग में उजुरी पंजीकृत किया गया है । विवेकशील नेपाली दल संबंद्ध बागमती प्रदेश सांसद् रमेश पौडेल ने कहा है कि कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्री खरिद करते वक्त अनियमितता हुई है, जिसमें मन्त्री ढकाल भी शामील हैं । इसी आरोप के साथ उन्होंने अयोगे में अनलाइन उजुरी पंजीकृत किया है ।
प्रदेश सांसद् पौडेल ने कहा– ‘स्वास्थ्य सामाग्री खरीद करते वक्त बहुत कुछ छुपाया गया है । बाजारा मूल्य से ४ गुणा ज्यादा मूल्य में अपने निकट व्यापारी को सामान लाने की जिम्मेदारी दी गई है । यहां तक कि जो सामान आया है, वह भी गुणस्तरीय नहीं है ।’
स्मरणीय है, स्वयम् सरकार ने ही कहा है कि चीन से आयात ७५ हजार थान र्यापीड टेस्टिङ किट प्रयोग के लिए योग्य नहीं है, उसको प्रयोग नही किया जाएगा । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसको उपभोग में लाने के लिए अभी तक अनुमती नहीं दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *