Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के कालिकामाई में प्रशासन ने लॉक डाउन में मेला लगाया

 
बीरगंज, २०७६, चैत्र २० गते, विहिवार। कोरोना वाइरस के महामारी से बचने के लिए पूरा नेपाल लॉक डाउन का सामना कर रहा है। लॉक डाउन का पालना कराने में प्रशासन को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिला में सीडीओ और एस पी दिन-रात एक करके लोगो को लॉक डाउन सफल करने में लगे है, वही कालिकामाई गांवपालिका में लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा कर मेला का आयोजना किया गया है।
आश्चर्य की बात है कि इलाका प्रहरी कालिकामाई के असई भरत यादव खुद मेले का संचालन संभाले हुए है। जहाँ लॉकडाउन के समय असई भरत यादव कही भी चार लोगों को इकट्ठा नही होने देते, खेती-कृषि कार्य भी करने नही देते, वे मेला का व्यवस्थापन कर रहे है, ये खुद असई भरत यादव द्वारा लॉक डाउन का चरम उलंघन है।
भारत मे जम्मू,पंजाब, केरल से मजदूरी करके बहुतायत लोग इस मेले में आए है, जिनका किसी प्रकार का मेडिकल चेकअप नही हुआ है, इसके अलावा मेले में मास्क और दूरी अपनाने की कोशिस भी नही की गई है। ये प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कथनी और करनी पर सवाल खड़ा करता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “पर्सा के कालिकामाई में प्रशासन ने लॉक डाउन में मेला लगाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *