Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मास्क और साबुन बाँटने वाले जनप्रतिनिधि गैरजिम्मेवार : देवकुमार यादव

 

मनोज बनैता, सिरहा, ३अप्रील ।

कोरोना कहर के समय में गुणस्तरहीन मास्क और साबुन बाँटने वाले जनप्रतिनिधि का समाज के प्रति गैरजिम्मेवार होने का आरोप नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य एवं नेपाल पत्रकार महासंघ के पुर्व अध्यक्ष देवकुमार यादव ने लगाया है । उन्होंने कहा कि इस संकट की घडी में  स्थानीय जनप्रतिनिधि का जनता के प्रति उत्तरदायी ना होना खतरे की आहट है । पत्रकार यादव का कहना है कि अभी के हालात में जनप्रतिनिधि को चाहिए कि पडोसी मुल्क से लुक छिपकर आनेवाले पर कडी निगरानी करे और उनलोगों को तुरन्त क्वारन्टिन में भेजे । जनता को सरसफाइ सम्बन्धी जनचेतना फैलाए और लकडाउन की अहमियत समझाने की कोशिश करें परन्तु ऐसे हो नही रहा है । उन्होंने ये भी कहा कि अधिकान्स स्थानीय जनप्रतिनिधि ५ रुपैया पडनेवाला मास्क ३० रुपए का बिलिङ करके बाँट रहे है । उनका मानना है कि मास्क और डेट एक्सपायर साबुन सिर्फ और सिर्फ सस्ती लोकप्रियता कमाने के लिए बाँटा जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed