Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संबंधी पोखरा से प्रवाहित समाचार झूठा ठहर, मन्त्रालय कहता है– पोजेटिभ रिपोर्ट नहीं है

 

काठमांडू, ३ अप्रिल । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने कहा है कि कोरोना संक्रमण संबंधी पोखरा (पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान) से प्रवाहित समाचार में कोई भी सत्यता नहीं है । मन्त्रालय को कहना है कि पोखरा में अभी तक किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टि नहीं हुई है । गण्डकी प्रदेश सरकार और पोखरा अस्पताल को उल्लेख करते हुए आज ही प्रकाशित समाचार को खण्डन करते हुए स्वास्थ्य मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने कहा है कि उक्त समाचार में सत्यता नहीं है ।
स्मरणीय है, हाल ही में पोखरा (पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान) में कोरोना संबंधी एक प्रयोगशाला बनी थी, आज ही प्रकाशित समाचार में कहा गया था कि उसी प्रयोगशाला द्वारा की गई परीक्षण में बागलुङ निवासी एक व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है और वह भारत से आए थे । सञ्चार माध्यमों को प्रतिक्रिया देते हुए गण्डकी प्रदेश सरकार के अर्थमन्त्री तथा प्रदेश स्तरीय कोरोना रोकथाम समिति के संयोजक मन्त्री किरण गुरुङ ने उक्त समाचार को सही कहा था । यहां तक कि गण्डकी प्रदेश सरकार ने अपनी वेभसाइट में भी नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या ७ उल्लेख कर अपडेट किया था । कहा गया था कि शंकास्पद व्यक्ति का स्वाब थप परीक्षण के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला टेकु (काठमांडू) भेज दिया है ।
उक्त समाचार सार्वजनिक होने की कुछ ही घंटों के बाद इधर स्वास्थ्य मन्त्रालय के प्रवक्ता देवकोटा ने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावित सूचना सही नहीं है । उन्होंने पोखरा में स्थापित प्रयोगशाला एवं मसिन में ही प्रश्न किया है और कहा है कि अगर किसी में शंका है तो शंकास्पद व्यक्ति के ऊपर पुनः परीक्षण किया जाएगा । उधर गण्डकी प्रदेश सरकार ने अपने वेभसाइट में भी करेक्सन कर पुनः नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या ६ बनाया है और अर्थमन्त्री गुरुङ ने भी फेशबुक स्टाटस लिखते हुए मीडिया को दी गई अभिव्यक्ति को खण्डन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *