नेपाल में कोरोनाः ७वें संक्रमित पोखरा में, जो भारत से आए थे
काठमांडू, ३ अप्रिल । नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित की संख्या ७ पहुँच गया है । इससे पहले मिले सभी (६ व्यक्ति) अन्य दशों से नेपाल प्रवेश किए थे, लेकिन ७वें व्यक्ति पड़ोसी देश भारत से आए हैं । पोखरा में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण के क्रम में एक व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । संक्रिमित व्यक्ति का डिटेल अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है ।
गण्डकी प्रदेश सरकार के अर्थमन्त्री किरण गुरुङ ने कहा है कि पोखरा ल्याब में परीक्षण के दौरान एक व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है और वह भारत से आए नेपाली नागरिक हैं । लेकिन उनका यह भी कहना है कि पुनः परीक्षण के लिए उस वक्ति का स्वाब काठमांडू (टेकु) स्थित केन्द्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजा गया है, फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही एकीन के साथ ७वें व्यक्ति के बारे में कुछ कहा जा सकता है ।

