Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाली और कंचनपुर में ३ व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, कूल संक्रमित ९ हो गए

 

काठमांडू, ४ अप्रिल । भारत से आए दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है । मुम्बई से आए कैलाली स्थायी निवासी २१ वर्षीय पुरुष और उत्तराखण्ड से आए कंचनपुर निवासी ४१ वर्षीय दो पुरुष में कोराना संक्रमण पुष्टि हुई है । इतना ही नहीं, कैलाली के संक्रमित पुरुष के एक नातेदार (महिला) में भी कोरोना पाया गया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात की पुष्टि की है ।
मन्त्रालय ने कहा है कि संक्रमित महिला चौथे संक्रिमित व्यक्ति की भावी हैं । चौथे संक्रमित व्यक्ति युएई से नेपाल आए थे । सेती प्रादेशिक अस्पताल ने कहा है कि संक्रिमित तीनों व्यक्ति आइसोलेशन में भर्ती हैं और अवस्था सामान्य है । मन्त्रालय ने कहा है कि प्रथमबार नेपाल में ही रहनेवाले व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *