Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य सामाग्री खरीद में अनियमितता निन्दनीयः राजपा

 

काठमांडू, ४ अप्रिल । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) ने कहा है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण तथा रोकथाम के लिए नेपाल सरकार द्वारा खरीद की गई स्वास्थ्य सामाग्री में जो अनियमितता हुई है, वह निन्दनीय है । अध्यक्ष मण्डल के संयोजक शरदसिंह भण्डारी ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐसा कहा है । उनका कहना है कि महामारी जैसी दुःखद अवस्था में अत्यावश्यक सामाग्री खरीद में अनियमितता होना निन्दनीय है, निष्पक्ष छानबीन कर दोषी के ऊपर कारवाही होनी चाहिए ।
संयोजक भण्डारी ने यह भी कहा है कि महामारी से बचने के लिए लकडाउन का पालना ही एक मात्र विकल्प है । नेपाल–भारत सीमा में फसे हुए नेपाली नागरिकों को स्वादेश वापसी और व्यवस्थापन के लिए नेपाल सरकार से आग्रह करते हुए उन्होंने आगे कहा है कि अत्यावश्यक उपभोग्य बस्तु और राहत सामाग्री वार्ड कार्यालय तह से ही आम नागरिकों में पहुँचना चाहिए, इसके लिए केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय सरकार को जिम्मेवार बनना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *