Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में निर्मित आईसोलेसन वार्ड सांसद् यादव द्वारा हस्तान्तरण

 

वीरगंज, ४ अप्रिल । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ के सांसद् प्रदीप यादव की क्रियकता में निर्मित आईसोलेसन वार्ड वीरगंजस्थित नारायण अस्पताल को हस्तान्तरण किया गया है । २४ घण्टों की समयावधि में अलमुनियम और ग्लास से निर्मित २० बेड का आईसोलेशन वार्ड शनिबार एक विशेष कार्यक्रम मार्फत हस्पताल को हस्तान्तरण किया गया है ।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेन्डेट मदन उपाध्यय का कहना है कि नारायणी अस्पताल वीरगंज आसपास के सर्वसाधारणों के लिए महत्वपूर्ण उपचार स्थल है, तब भी संघीय सरकार तथा प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना नियन्त्रण के लिए यहां कोई भी काम नहीं हुआ है । उनका कहना है कि ऐसी ही पृष्ठभूमि में निर्मित आईसोलेसन वार्ड महत्वपूर्ण साबित हो सकता है ।
आईसोलेशन वार्ड निर्माण के लिए नेतृत्व प्रदान करनेवाले सांसद् प्रदीप यादव का कहना है कि वार्ड निर्माण के लिए रुंगटा वेलफेयर सोसाइटी और जगदम्बा ग्रुप तथा लायंस क्लब का सहयोग महत्वपूर्ण है, उन लोगों से प्राप्त १० लाख रुपैयों की लागत में ही आइसोलेसन वार्ड निर्माण संभव रहा है । हस्तान्तरण के बाद ही आज से ही वार्ड पूर्ण रुप में संचालन में आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *