भागके नेपाल आरहे जमातियों को गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया पुलिस ने (नामावली सहित)
कुशीनगर. बढ़ते महामारी (Pandemic) कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच जमातियों की एक और हरकत सामने आयी है. यह वाकया कुशीनगर जनपद का है जहां पुलिस (Police) ने खेतों में छिपे 14 जमातियों को धर दबोचा है. यह जमाती कुशीनगर (Kushinagar) से चोरी-छिपे नेपाल (Nepal) जाने की फिराक में थे.
COVID19: मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सोसायटी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज
गन्ने के खेतों से छिप कर भाग रहे इन 12 जमातियों को रामकोला और कप्तनागंज थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया जिसके तुरंत बाद इन जमातियों को रामकोला के पास बने क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में शिफ्ट कर दिया गया.नेपाल के रहने वाले हैं जमाती
रिपोर्ट के मुताबिक सेन्टर में पहुंचने के साथ ही जमातियों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें कोई गंभीर बात सामने नहीं आई लेकिन प्रशासन ने उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रखने का निर्देश जारी किया. पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार सभी जमाती पड़ोसी देश नेपाल के सिरहा जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं जो फरवरी में कुशीनगर (Kushinagar) आये थे. यह जमाती जिले की विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ाते थे और लॉकडाउन (Lockdown) होने के बाद ये मस्जिदों में छिपे रहे. पुलिस द्वारा पूछताछ पर इन जमातियों ने बताया कि ये करीब 41 की संख्या में भारत आये थे पर अब अलग हो गए हैं.
इस जानकारी के तुरंत बाद ही उप-जिलाधिकारी कप्तानगंज अरविंद कुमार चिकित्सकीय टीम के साथ वहां पहुंचे और सभी जमातियों की जांच कराई.दिल्ली में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) का मामला सामने आने के बाद ही यह जमाती इधर-उधर छिपने लगे थे. जिसकी वजह से मामला और नाजुक हो गया.
पकड़े गए जमाती नेपाल के सिरह के रहने वाले मोहम्मद जखीर अंसारी, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद अहमद हुसैन, मोहम्मद रहमतुल्लाह खां, नेयमुल्लाह खां, जासीम, इब्राहिम, अख़्तर, इदरीश, इसराफिल, हमजा, फरमुद, नाजिर तथा मोहम्मद आरिफ अंसारी के सहित सभी 41 जमाती भारत में ही छिपे हुए हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जमातियों को भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. फिलहाल पकड़े गए सभी जमातियों को क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में रखा गया है और 14 दिन तक उनकी सेहत व लोगों के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्वारंटाइन में रहने के लिए हिदायत दी गई है. कुशीनगर हिंदी नियुज से



Yo jamat masjid masjid mai basera dharm ko giyan bardhak msg dinegareko xa.yo masjid ma lukna wa chupna gako hoina sampadak ju…pahila jamat ko barema jankari prapt garnu ra lekhda ramro hunthiyo ki! india news le je lhekhxa ra je dekhaunxa tehi nepali news na lekhaun hajur kina vane nepali ek arkasanga milera basekoxa tesma pls hami wa tapain kohi bata khalal na paros na nahos.