COVID19: मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की सोसायटी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, अपार्टमेंट सील
कोरोना वायरस को लेकर बीते कुछ दिनों में देश और दुनिया के हालात चिंताजनक हो गए हैं। देश में बहुत तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं।
देश में जहां अब संक्रमण के मामले 3378 से ज्यादा हो गए हैं और अब तक 77 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, महाराष्ट्र में 537 तो तमिलनाडु में 400 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। दिल्ली में भी तेजी से मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं दुनिया की बात की जाए तो संक्रमित लोगों की तादाद साढ़े ग्यारह लाख के करीब पहुंच चुकी है।
अंकिता लोखंडे की सोसायटी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज इस बीच खबर आ रही है कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है क्योंकि उनके अपार्टमेंट में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक जिस अपार्टमेंट में अंकिता लोखंडे रहती हैं, वहा एक इंसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वो हाल ही में स्पेन से लौटा था।
अपार्टमेंट हुआ सील हालांकि वो एयरपोर्ट पर कोरोना नेगेटिव पाया गया था लेकिन 12वें दिन उसमें कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हुए, जिसके बाद उसका टेस्ट हुआ और वो कोरोना पॉजिटिव निकला, जिसके बाद सावधानी बरतते हुए अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है।
कई मशहूर हस्तियां रहती हैं इस अपार्टमेंट में अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है जिससे कोई भी बाहर ना निकल सके। मालूम हो कि इस अपार्टमेंट में कई बड़ी हस्तियां रहती हैं, अशिता धवन, नताशा शर्मा, मिश्कत वर्मा जैसे सेलेब्स भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।

