Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

याद आरहिहै… हफ्तों से नहीं हुई पिता से मुलाकात, सलमान की सलीम खान संग थ्रोबैक फोटो वायरल

 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का अपने परिवार के साथ कितना ज्यादा जुड़ाव है ये तो किसी से छिपा नहीं है. सलमान ने कभी भी अलग घर इसलिए नहीं लिया क्योंकि वह अपने घरवालों के करीब रहना चाहते थे. परिवार के साथ अक्सर वक्त बिताने वाले सलमान तकरीबन हर फैमिली इवेंट का हिस्सा बनते हैं हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से न सिर्फ वह अपने घरवालों से दूर हैं बल्कि खुद को सेल्फ क्वारनटीन करके वक्त बिता रहे हैं.

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

 

सलमान घर में अपनी मां और पिता के काफी करीब हैं. सलमान खान इन दिनों अपने फार्महाउस में वक्त बिता रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो जारी करके उन्होंने बताया कि पिछले तीन हफ्ते से उन्होंने अपने पिता को नहीं देखा है. सलमान इन दिनों जहां अपने पिता को काफी मिस कर रहे हैं वहीं उनकी और उनके पिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में सलमान और उनके पिता एक साथ बैठे एक दूसरे से बातें करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com