Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Bhojpuri Song: साड़ी पहनकर खेसारी लाल यादव ने किया डांस, देखती रह गईं अक्षरा सिंह, Video हुआ Viral

 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हिट मशीन और टीवी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुके सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल है. इस गाने में खेसारी लाल यादव ने साड़ी पहनकर एक औरत के वेश में डांस किया है. यह गाना यू-ट्यूब पर 211 मिलियन बार देखा जा चुका है.

 

गाने के बोल हैं… ‘भतर कटनी’ (Bhatar Katani). इस गाने को पवन पांडे ने लिखा है और घुंघरू जी ने संगीत दिया है. इस गाने को एक स्टेज शो के रूप में फिल्माया गया है जिसमें खेसारी लाल यादव पब्लिक के सामने साड़ी में डांस करते नजर आ रहे हैं.

 

वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस गाने में पब्लिक के बीच में बैठी दिखती हैं. वो खेसारी लाल यादव के डांस को देखती ही रह जाती हैं. यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘दिलवाला’ का है. इसे 21 करोड़ ज्यादा बार देखा जा चुका है.

 

बताया जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले खेसारी लाल यादव बिहार में होने वाले पारंपरिक ‘लौंडा डांस‘ में हिस्सा लिया करते थे. शुरुआती दिनों के कई वीडियो में औरत बने दिखते हैं. उनके काम को शुरू से ही लोगों ने काफी पसंद किया है, फिर चाहे वो गायकी हो, डांस हो या फिर फिल्मों में एक्टिंग. उनके हर काम को लोगों ने काफी पसंद किया और यही कारण है कि वर्तमान में वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com