Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या आयुष्मान खुराना की सास ने निभाया था रामायण की त्रिजटा का किरदार ?

 

हाल ही में खबरें आई थीं कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की सास रमानंद सागर की रामायण का हिस्सा रही थीं। लेकिन अब आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया है। रामायण की त्रिजटा के किरदार का एक स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें कहा जा रहा था कि यह रोल ताहिरा की मां अनीता कश्यप ने निभाया है।

इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए ताहिरा ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी मां कभी भी रामायण शो का हिस्सा नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि वह एजुकेशन से जुड़ी हुई थीं।

यह भी पढें   मधेश क्यों पिछड़ रहा है ? : राकेश मिश्रा

बयान में कहा गया, ‘इन बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि मेरी मां ताहिरा कश्यप रामायण सीरियल का हिस्सा रहीं। इस तरह की सभी रिपोर्ट्स गलत हैं। वह एजुकेशन से जुड़ी थीं और इस शो से कोई भी कनेक्शन नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *