नदी में स्वीमिङ कर रहे दो बच्चें लापत्ता
तेह«थुम, १९ अप्रील । तेह«थुम जिला छथर गांवपालिका–२ हमरजुङ निवासी दो बालक नदी में स्वीमिक करते वक्त लापत्ता हो गए हैं । शनिबार स्थानीय तेलियाखोल के पास रहे पोखर में स्वीमिङ के लिए गांव के ६ बाल–बालिका पहुँचे थे, जो गांव से १ घंटों की दूरी में है । ६ बालबालिकाओं में से १२ वर्षीया एलिना विश्वकर्मा और ११ वर्षीय सरोज विश्वकर्मा नदी में ही डूब कर लापत्ता हो गए हैं ।
उद्धार के लिए शनिश्चरे पुलिस चौकी से पुलिस और अथर गांवपालिका के वडाध्यक्ष कुलबहादुर कार्की सहित कई लोग घटनास्थल में तो पहुँचे हैं, लेकिन लापत्ता बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं । पुलिस ने कहा कि पोखर और नदी अधिक गहरा होने के कारण भी उन लोगों को खोजने में समस्या आई है ।
स्मरणीय है, १२ वर्षीया एलिना विश्वकर्मा धनकुटा जिला स्थित पाख्रिबास, दियाले स्थायी निवासी है, वह अपने मामाघर छथर गांवपालिका में गई थी ।

