नेपाल में कोरोना महामारी फैलने की संभावना नहीं हैः प्रधानमन्त्री ओली
काठमांडू, १९ अप्रील । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि नेपाल में कोरोना वायरस की महामारी फैलने की संभावना नहीं है । उनका कहना है कि नेपाल ने समय में ही बंदाबंदी (लकडाउन), सामाजिक दूरी, अन्तर्राष्ट्रीय प्रवेशविन्दु और सीमा नाका बंद किया है, पर्याप्त सतकर्ता अपनाया है, जिसके चलते कोरोना महामारी फैलने की संभावना नहीं है । शनिबार सरकार संचार माध्यम को अन्तरवार्ता देते हुए उन्होंने ऐसी दावा की है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि हाल सभी जिलों (७७ जिला) से कोभिड–१९ संबंधी परीक्षण हो चुका है, सभी गांव में स्वास्थ्य सामाग्री और जनशक्ति पहुँच चुके हैं, संभावित संक्रमित और संभावित जोखिम वाले व्यक्ति को पहचान कर परीक्षण कार्य को तीव्रता दी गई है । प्रधानमन्त्री ने आगे कहा– ‘नेपाल सरकार ने मानवीय मूल्य और जीवन रक्षा को प्राथमकता दी है । इसमें हम लोगों ने राजनीति नहीं की है । अर्थतन्त्र की नाफा और घाटा नहीं दिख रहे हैं । नेपाली जनता, मानव और नागरिकों की जीवन रक्षा ही हमारी प्राथमिकता है ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि जिस देश में लकडाउन पालना नहीं की गई, उस देश में कोरोना वायरस संक्रमण की फैलावट अधिक है, इसीलिए लकडाउन की पूर्ण पालना ही कोरोना नियन्त्रण के लिए सबसे बेहत्तर उपाय है । उन्होंने कहा कि जब करोना नियन्त्रण में आने लगेगी, तब लकडाउन में लचकता अपनाई जाएगी और धिरे से लकडाउन अंत किया जाएगा ।

