भ्रष्टाचार विरुद्ध कदम उठाने के लिए फिल्मकर्मी खडका ने किया प्रधानमन्त्री से आग्रह
३ अप्रैल, काठमांडू । अभिनेता तथा निर्माता नवल खड्का ने प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली तथा सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से अनुरोध किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध तत्काल कदम उठाएं ।
खड्का ने प्रधानमन्त्री ओली तथा नेकपा का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को सम्बोधन करते हुये एक खुला पत्र लिखा हे जिसमें उक्त अनुरोध किया गया है ।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ‘भ्रमण वर्ष स्थगित किया गया है परन्तु भ्रष्टाचार वर्ष जारी है । जो सामाजिक संजाल में भाइरल हो रहा है आपलोग जरुर देखे होंगे, सुने होंगे ।
अभिनेता खड्का ने प्रधानमन्त्री ओली और प्रचण्ड को सम्बोधन करते हुये अपने पत्र में यह भी लिखा है कि मैं आप दोनों से महामानव बनने का आशा रखा था । विगत के भ्रष्टाचार में तो देश का तिजोरी लुटा जाता था परन्तु इसबार तो जनता के जान से खिलवाड हुआ है ।
उन्होंने लिखा है कि मिडिया के हस्त क्षेप के कारण इसबार भ्रष्टाचार नहीं हो पाया । उक्त घटना से सिर्फ नेपाली जनता ही नहीं पूरा देश अत्यन्त पीडा में है । इस भ्रष्टाचार में संलग्न व्यक्ति मानव नहीं है ।

