Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकता युवा क्लब द्वारा विपन्न ३२ घर परिवार को राहत बितरण

 

नेपालगन्ज (बाँके) । नेपालगंज उपमहानगरपालिका–२२ पुरैनी स्थित एकता ने आर्थिक रुप में कमजोर ३२ घर परिवार को राहत वितरण किया है । विश्वव्यापी रुप में फैल रहे कोरोना वायरस और उससे सिर्जित परिस्थिति के कारण संकटपूर्ण जीवन जी रहे उन लोगों को संस्था ने चैत्र २१ गते एक विशेष कार्यक्रम के बीच राहत वितरण किया है ।
क्लब के सल्लाहकार तथा सामाजसेवी चेतबहादुर घर्ती ने कहा कि क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रति परिवार १० किलो चाव, १ पैकेट तेल, मिर्ची, आलू, नून, साबून, सोयाबनि और माक्स जैसे सामाग्री वितरण किया गया है ।
राहत वितरण कार्य में क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, बिमलकुमार साहु, जिला विकास समिति बाँके के पूर्व सभापति ओमजंग राणा, विवसजंग राणा, उर्मिलादेवी यादव, गोमती साहू, राधेश्याम साहू जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता रही । स्मरणीय है, एकता युवा क्लब इसतरह के विभिन्न सामाजिक और मानवीय कार्य के लिए परिचित संस्था है । संस्था की ओर से रक्तदान, सरसफाई जैसे कार्य बारबार होता आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *