Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागपत के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नेपाल का एक जमाती खिड़की से फरार

 

 

 

बागपत के सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नेपाल का एक जमाती खिड़की से चादर लटकाकर देर रात फरार हो गया। जांच में 65 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था। इसे कोरोना के लिए बनाए गए लेवल-1 हॉस्पिटल यानी खेकड़ा पीएचसी में शिफ्ट किया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार रात वह चकमा देकर फरार हो गया।

 

अब बागपत तथा पास के क्षेत्रों में उसकी तलाश जोरों से जारी है। निजामुद्दीन मरकज से 19 मार्च को तहसील के एक गांव की मस्जिद में आये 17 नेपाली जमाती पकड़े गए थे। इन सभी को बालैनी में आइसोलेट किया गया था। इनमें से एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गत बुधवार रात सीएचसी के कोराना वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन से संक्रमित व्यक्ति की हालत में सुधार था।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

 

सोमवार रात करीब एक -डेढ बजे यह संक्रमित जमाती सीएचसी का दरवाजा तोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।करीब दो-ढाई बजे स्वास्थ्यकर्मियों को जब इसका पता लगा तो चारों तरफ खलबली मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने इस प्रकरण से पुलिस को अवगत कराया।

 

कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात में शामिल हुआ था। पिछले दिनों दिल्ली के मरकज से संक्रमण का मामला सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने 12 जमातियों को पकड़ा था। यह शख्स भी उसी जमात में शामिल था। सभी की जांच की गई थी जिसमें उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद से उसका इलाज खेकड़ा सीएचसी में चल रहा था।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की संभावित भारत यात्रा को लेकर संसदीय समिति में चर्चा

 

पुलिस की तलाश करने के दौरान पास के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने संक्रमित व्यक्ति को बंदपुर की तरफ भागना बताया। इसके बाद से पुलिस व स्वास्थ्यकर्मी जंगल में उसकी तलाश कर रहे हैं। इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि तलाश की जा रही है। अब जल्द संक्रमित व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि इस सीएचसी की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात थे। यह दोनों सिपाही सीएचसी से करीब 50 मीटर दूर अपनी गाड़ी में सो रहे थे।

यह भी पढें   ‘राष्ट्रीय रक्त सम्राट’ प्रेमसागर कर्माचार्य नें १ सय ८८वीं बार रक्तदान किया 

 

बागपत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कोरोना वायरस पॉजिटिव तब्लीगी जमात से जुड़े नेपाल के नागरिक के फरार होने की सूचना पर जिलाधिकारी शकुंतला गौतम के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे। वहां पर जिलाधिकारी ने सीएमओ के साथ सीएचसी इंचार्ज के साथ काफी देर तक वार्ता की। एसपी ने मौके पर तैनात सिपाहियों को तलब किया है। माना जा रहा है कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com