आइतबार से फूल सिलिन्डर गैस
काठमांडू, ८ अप्रिल । नेपाल आयल निगम ने कहा है कि आगामी आइतबार से फूल सिलिण्डर (१४.२ केजी) गैस वितरण किया जाएगा । निगम संचालक समिति बैठक ने बुधबार यह निर्णय किया है । स्मरणीय है, कोरोना वायरस की संक्रमण रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लकडाउन घोषणा होने के कारण निगम ने हाफ सिलिण्डर गैस वितरण शुरु किया था । निगम का कहना है कि अब गैस की मांग कम होते गया है, इसीलिए आइतबार से फूल सिलिण्डर वितरण करने का निर्णण किया गया है ।
निगम ने सभी गैस कंपनी को निर्देशन दिया है कि बिहीबार से फूल सिलिण्डर गैस भरा जाए ताकि आइतबार से बितरण कर सके । एलपी गैस उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार घिमिरे का कहना है कि बाजार में मौजदात हाफ सिलिण्डर गैस विक्री होने के बाद ही फूल सिलिण्डर गैस बाजार में लाने की तैयारी है ।

