Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस अपने अस्पताल में कोरोना संक्रमित रखने के लिए तैयार

 

काठमांडू, ८ अप्रिल । नेपाल में अभी तक ९ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है । कई लोग संक्रमित होने की आशंका में हैं । अगर किसी भी अस्पताल में संभावित संक्रमित पहुँचते हैं तो वहां डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भागदौड़ शुरु हो जाती है । कई प्राइभेड अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी तो अपने ड्यूटी ही छोड़ चुके हैं । ऐसी ही अवस्था में नेपाली सेना तथा सशस्त्र पुलिस द्वारा संचालित दो अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती के लिए तैयार हो गया है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा को कहना है कि नेपाल सेना द्वारा संचालित छाउनी स्थित अस्पताल और सशस्त्र पुलिस द्वारा संचालित बलम्बु स्थित अस्पताल कोरोना मरीज रखने के लिए तैयार हो गया है । दोनों अस्पताल में १ सौ से अधिक बेड और ६ सघन उपाचार कक्ष (आएसीयु) पूर्ण तैयारी अवस्था में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *