Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर महानगरपालिका द्वारा टोल–टोल में ‘फिबर क्लिनिक’ संचालन

 

विराटनगर, १० अप्रिल । विराटनगर महानगरपालिका ने टोल–टोल में ‘फिबर क्लिनिक’ संचालन किया है । कोरोना वायरस संक्रमित पहचान के लिए यह अभियान शुरु किया गया है । महानगरपालिका को कहना है कि अगर किसी में कोराना वायरस संक्रमित होने की आशंका है तो वह क्लिनिक में आकर अपनी फिबर जांच कर सकते हैं ।
महानगरपालिका के स्वास्थ्य शाखा अधिकृत दीलिप यादव ने कहा है कि खासी और बुखार का मौसम है, इस समय जो कोई को भी खास और बुखार हो सकता है, लेकिन लोग कोरोना की आशंका मं त्रसित हो जाते हैं, इसीलिए लोगों को निश्चिन्त रहने के लिए आग्रह करते हुए फिब क्लिनिक संचालन में लाया गया है । उन्होंने यह भी कहा है कि शहरी क्षेत्र में हर चौक तथा बाजार में साबुन–पानी और स्यानिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है ।
स्मरणीय है, संभावित जोखिम को कम करने के लिए वैजनाथपुर हेल्थ पोस्ट में २० शैया, अतिथि सदन में ४० शैया सहित विभिन्न स्थानों में २ सौ से अधिक बेड सहित का क्वारेन्टाइन भी विराटनगर में निर्माण हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *