सांसद् विकास कोष रखना जरुरी नहीं हैः श्रेष्ठ
काठमांडू, ११ अप्रिल । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में संसद् विकास कोष रखने की जरुरत नहीं है, उसको खारीज करना चाहिए । उनका कहना है कि कोष के लिए तय बजट कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए प्रयोग किया जा सकता है । कोरोना वायरस और देश की पिछली राजनीतिक परिस्थिति के बारे में सामाजिक संजाल में अपनी धारणा रखते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता श्रेष्ठ ने कहा है– ‘मैंने पहले से ही कहा हूं कि सांसद् विकास आवश्यक नहीं है, इसका कोई भी औचित्य नहीं है । आज कोभिड–१९ के कारण सिर्जित समस्या की पृष्ठभूमि में कोष में रहे रकम जो खर्च नहीं हुआ है, उसको कोभिड–१९ कोष में रखा जाए । अब उपरान्त इस कोष में रकम रखने की जरुरत भी नहीं है । यही सही है, तत्काल निर्णय किया जाए ।’
नेता श्रेष्ठ ने यह भी कहा है कि राजनीतिक वृत्त में कुछ लोगों की ओर आ रही सहमतीय सरकार की बात भी बेमौसमी है । विशेषतः नेपाली कांग्रेस की ओर से उठाई गई सहमती सरकार के प्रति उन्होंने असहमती जाहिर किया है । उन्होंने कहा है– ‘मध्यमधि चुनाव और राष्ट्रीय सहमति का सरकार बनाने की बात अर्थहीन और लज्जास्पद है । इसका कोई भी अर्थ नहीं है ।’

