११ वर्षीया बालिका के ऊपर जबरजस्ती करनेवाले युवा गिरफ्तार
मुगु, ११ अप्रिल । एक ११ वर्षीया बालिका के ऊपर बलात्कार करनेवाले एक युवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना गत चैत्र २१ गते की है । उक्त दिन खत्याड गाउंपालिका–४ निवासी २२ वर्षीय प्रनन्द विक ने एक स्थानीय बालिका को विभिन्न प्रलोभन देकर जंगल में ले जाकर कुकर्म किया था । जब पीडित परिवार को इसके बारे में मालूम पडा तो उन लोगों ने पुलिस को खबर की । उसके बाद माझचौर स्थित पुलिस चौकी से परिचालित पुलिस टोली ने बिक को नियन्त्रण में लिया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में थप अनुसंधान जारी है ।

