काठमांडू में लकडाउन उलंघन करनेवाले १९६० को पुलिस ने लिया नियन्त्रण में
काठमांडू, ११ अप्रिल । काठमांडू उपत्यका में आज लकडाउन उलंघन करनेवाले १९६० व्यक्ति को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार उसमें ५४१ महिलाएं हैं । यह संख्या आज सुबह ६ बजे से शाम ५ बजे तक की है ।
पुलिस ने यह भी कहा है कि इसी अवधि में २६६ मोटरसाइकिल और १० गाडी भी नियन्त्रण में लिया गया है, जो बिना अनुमति संचालन में आया था । पुलिस ने कहा है कि सबसे अधिक व्यक्ति काठमांडू से गिरफ्तार हुए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार काठमांडू से १७८६, ललितपुर से १६० और भक्तपुर से १४ व्यक्ति को नियन्त्रण में लिया गया है । नियन्त्रण में आए सभी को ३ घंटों की कोरोना प्रशक्षिण देकर छोड़ दिया गया है ।

