Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नेपाल में भी दैनिक ८०० से अधिक लोगों में कोरोना परीक्षण

 

काठमांडू, ११ अप्रिल । अब नेपाल ने भी कोरोना परीक्षण क्षमता में वृद्धि की है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार अब दैनिक ८०० से अधिक लोगों में कोरोना परीक्षण हो सकता है । आज आयोजित मीडिया ब्रिफिङ में मन्त्रालय के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य समन्वय महाशाखा प्रमु डा. विकास देवकोटा ने कहा कि पिछली बार २४ घण्टों में ८९७ लोगों में कोरोना परीक्षण हुआ है ।
डा. देवकोटा ने कहा कि आज तक कूल ४४२६ लोगों में कोरोना परीक्षण सम्पन्न हो चुका है, उसमें से ९ लोगों में कोरोना पाया गया है । डा. देवकोटा के अनुसार ३३९२ लोगों की परीक्षण काठमांडू में हुआ है और बांकी ७४२ लोगों की परीक्षण उपत्यका से बाहर हुआ है । उन्होंने यह भी कहा कि पिसिआर मेसिन और र्यापिट टेष्ट किट दोनों तरिकों से कोरोना परीक्षण हो रहा है ।
डा. देवकोटा ने जानकारी दिया कि देशभर ८०८२ व्यक्ति क्वारेन्टाइन में हैं और कोरोना आशंका में ८२ लोग क्वारेन्टाइन में हैं । ८२ व्यक्तियों में से १५ काठमांडू में है और ६७ व्यक्ति काठमांडू से बाहर के विभिन्न अस्पताल में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *