मोटरसाइकल दुर्घटना में एक की मौत
मनोज बनैता, लहान, ११ अप्रील ।
सिराहा-चोहर्बा सडक खण्ड अन्तर्गत नरहा चौक में शनिबार मोटरसाइकल दुर्घटना में एक युवक की मौत हाे गई है । को.३९ प ३९७४ नम्बर की मोटरसाइकल सिरहा नरहा गाउँपालिका -४ का मोहन यादव नरहा चौक में दुर्घटनाग्रस्त हाे गई । स्थानीयवासी का कहना है कि मोटरसाइकल चौक में रहे हनुमान मन्दिर से टकराया था । यादव की मौत घटना स्थल में हो गयी । ईलाका प्रहरी कार्यालय बिष्णुपुर के अनुसार मोटरसाइकल अनियंत्रित होने से यह घटना घटी है ।

