Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटवल स्थित कोरोना विशेष अस्पताल में आईसीयु सेवा भी

 

बुटवल, १२ अप्रिल । बुटवल उपमहानगरपालिका और लुम्बनी प्रादेशिक अस्पताल की सहकार्य में निर्मित बुटवल स्थित कोरोना विशेष अस्पताल में भेन्टिलेटर के साथ आइसीयू सेवा भी शुरु की गई है । यहां ४ भेन्टिलेटर और ८ आईसीयू बेड निर्माण हुआ है । बुटवल स्थित धागा कारखाना परिसर में ५० बेड सहित कोरोना विशेष अस्पताल निर्माण किया गया है ।
आइतबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने कोरोना विशेष अस्पताल का निरीक्षण किया । बुटवल उप महनगरपालिका प्रमुख शिवराज सुवेदी, अस्पताल के अध्यक्ष सूर्यबहादुर भट्टराई और गौतम बुद्ध सामुदायिक अस्पताल के अध्यक्ष एजाज अलाम आदि ने अस्पताल के बारे में जानकारी दी ।
स्मरणीय है, हाल उक्त अस्पताल में अभी तक ३० लोगों का उपचार हो चुका है, उपचार के लिए आए एक व्यक्ति (बाबुराम थापा क्षेत्री) का निधन हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *