दिल्ली में भूकम्प के झटके, अफरातफरी का माहाेल
दिल्ली-12 अप्रील
एनसीआर में रविवार को शाम करीब 5.45 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लॉकडाउन की वजह से घर में रह रहे लोगों में अफरा-तफरी साफ देखने को मिली। लोग अचानक से डर के मारे अपने-अपने घर बाहर निकल आए और सभी भूकंप को लेकर चर्चा करते हुए दिखाई दिए।
हालांकि अभी तक भूकंप के केंद्र का पता नहीं चला पाया है और न ही इसकी तीव्रता के बारे जानकारी मिल पाई है।

