बीरगंज से लमकी पहुँची महिला काेराेना पाेजेटिव
बीरगन्ज से कैलाली के लम्की गाँव पहुँची एक महिला में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । लम्की चुहा नगरपालिका वडा नं. १ भुरुवा की ६५ वर्षीय वृद्धा में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । स्वाब संकलन करने वाले टीकापुर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी के अनुसार यह महिला कोरोना पोजेटिभ पाई गई है।
बीरगञ्ज नाका में सामान्य चाय की दुकान चलाने वाली इस महिला के साथ १७ लाेग गत चैत्र ९ गते लम्की पहुँचे थे । सीमा नाका से आने के कारण उनलाेगाें काे जनप्रतिनिधियाें ने क्वारेन्टाइन में रखा था ।
गत चैत्र २५ गते काठमाडौं से आए स्वास्थ्यकर्मी की टोली ने क्वारेन्टाइन में रहे ५१ लाेगाें में से ४४ टेष्ट किया था । टेस्ट में नेगेटिभ दिखाई देने पर उन्हें १४ दिन के बाद क्वारेन्टाइन से निकाल दिया गया था ।जिसके बाद उक्त महिला अपने रिश्तेदार के यहाँ ठहरी थी ।
र्यापिड टेस्ट में नेगेटिभ आने पर भी उनका स्वाब संकलन कर काठमाडौं लाया गया था । काठमाडौं में परीक्षण हाेने पर उक्त महिला का रिपाेर्ट पाेजेटिव आने के बाद उसे आइसाेलेशन में रखने की तैयारी की जा रही है ।

