नेपाल भारत सीमा पर रक्साैल जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा
जालिम मियाँ प्रकरण और तीन भारतीय व्यक्ति के काेराेना संक्रमण के बाद नेपाल भारत सीमा को पूर्णतः सील कर दिया गया है और सीमा को अलर्ट पर रखा गया है। एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा पर घुसपैठ का प्रयास करने वालों पर नजर रख रहे है। बावजूद इसके भारत नेपाल की खुली सीमा पर निगरानी करना काफी परेशानियों से भरा हुआ है। पूर्वी चम्पारण के सीमा पर दाेनों देशो के गांव व शहर पूरी तरह से सटे हुए है। लिहाजा इसका लाभ घुसपैठिया उठाकर दाेनाें देशाें में प्रवेश कर सकते हैं। जिसके मद्देनजर अब तीसरी आँख के सहारे यानी कि सीसीटीवी से निगरानी करने का फैसला रक्साैल जिला प्रशासन ने लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने रक्सौल और सिकरहना के अनुमंडल पदाधिकारी को नेपाल से सटे भारत के सीमावर्ती स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया है। ताकि लॉकडाउन के दौरान बॉर्डर पार करने का प्रयास करने वालों पर नजर रखी जा सके। बता दें कि पूर्वी चम्पारण जिले की 104 किलोमीटर की लंबी सीमा नेपाल से लगती है। कुछ दिनाें से भारतीय मीडिया में जालिम मियाँ प्रकरण चर्चा में है जिसके बाद नेपाल सरकार ने छपकैया स्थित मसजिद से कुछ लाेगाें काे हिरासत में लिया जिनमें से तीन व्यक्ति काेराेना संक्रमण से ग्रसित हैं । इस के बाद से ही सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और एसएसबी के साथ हीं जिला पुलिस के जवान लगातार गश्त लगा रहे हैं।

