Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए ३ निजी कंपनियों के साथ सम्झौता

 

काठमांडू, १७ अप्रील । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) रोकथाम के खातिर स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए सरकार ने ३ निजी कंपनियों के साथ सम्झौता की है । स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए इससे पहले ओम्नी ग्रुप से सहमती हुई थी । उक्त सहमति के संबंध में चारो ओर आलोचना होने के बाद सरकार ने ओम्नी के साथ सहमति किया और सरकार–सरकार (जीटुजी) मार्फत सामान खरीद के लिए निर्णय किया, उसकी जिम्मेदारी नेपाली सेना को दी गई थी । लेकिन अन्ततः सरकार ने पुनः निजी कंपनियों के साथ ही स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए सम्झौता की है ।
शुक्रबार स्वास्थ्य विभाग ने ओम सर्जिकल, हाम्रो मेडि कन्सर्न और लुम्बनी हेल्थ केयर नामक निजी संस्थाओं के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवश्यक सुरक्षा सामाग्री (पीपीई), सर्जिकल एवं एन १५ मास्क लगायत सामाग्री खरीद के लिए सम्झौता की गई है । विभाग के महानिर्देशक महेन्द्रप्रसाद श्रेष्ठ के अनुसार सम्झौता रकम २९–३० लाख करोड आसपास है ।
सम्झौता अनुसार उल्लेखित कंपनी प्रथम हफ्ता में आंशिक सामाग्री लाएगी और दूसरे हफ्ता में सम्झौता अनुसार सम्पूर्ण सामाग्री लाएगी । महानिर्देशक श्रेष्ठ के अनुसार सेनिटाइजर और आइआर थर्मोमिटर खरीद के लिए फिर अलग ही सम्झौता की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com