Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पैदल यात्री सर्वसाधारण को गंतव्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाएः देउवा

 

काठमांडू, १७ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेता तथा नेपाली कांग्रेस पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने सरकार से आग्रह किया है कि अपने घर जाने के लिए रास्ते पर रहे पैदल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचाने के लिए तत्काल सरकार की ओर से व्यवस्थापन होना चाहिए । शुक्रबार अपने ट्वीटर में सभापति देउवा ने कहा– ‘राजधानी से अपने घर जा रहे जनता को आवश्यक गांस–बास की व्यवस्था सहित निर्धारित गंतव्य तक सुरक्षित रुप में पहुचाया जाए, इसके लिए मैं सरकार से आग्रह करता हूँ ।’
सभापति देउवा का आरोप है कि सर्वसाधारण सयों किलोमिटर पैदल चल रहे है, लेकिन सरकार सिर्फ दर्शक के रुप में दिखाई दे रही है । उन्होंने आगे लिखा है– ‘काठमांडू में श्रम करनेवाले नागरिक खाने और रहने की व्यवस्था ना होने के कारण सयों किलोमिटर पैदल चल रहे हैं । उन लोगों की व्यवस्थापन सरकार की जिम्मेदारी है । लेकिन सरकार में रहनेवाले लोग सिर्फ दर्शक ही बन रहे हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *