मुख्यमन्त्री पोखरेल ने किया आग्रह– क्वारेन्टाइन में ही रहिएगा, खाने–रहने की व्यवस्था होगी
दाङ, १७ अप्रील । प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने पैदल यात्रियों से आग्रह किया है कि वह जहां है, वही रहे और लकडाउन का पालना । उनका यह भी कहना है कि खाने–रहने की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी । विशेषतः प्रदेश नं. ५ के भीतर रहे पैदल यात्रियों से उन्होंने ऐसा आग्रह किया है ।
शुक्रबार सामाजिक संजाल फेशबुक में उन्होंने कहा है कि अगर हम लोग इधर–उधर जाते रहते हैं तो कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम ज्यादा रहती है, इसीलिए जो जहां है, उसको वही रहना ही बेहत्तर है । उन्होंने आगे कहा है– ‘घर जाने के लिए प्रदेश नं. ५ के भीतर आनेवाले कोई है तो वे लोग पुलिस प्रशासन की सहयोग से नजदीक में रहे क्वारेन्टाइन स्थल में जाए, वहां खाने और रहने की व्यवस्था भी है ।’

