पर्सा में राहत वितरणस्थल में पत्थरबाजी, दो घायल
वीरगंज, १७ अप्रील । पर्सा जिला स्थित छिपहरमाई गांवपालिका वर्डा नं. ३ स्थित झलमैया टोल में आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में लोगों के बीच आपस में पत्थबाजी हुई है । असन्तुष्ट पक्ष का कहना है कि राहत वितरण में भेदभाव की गई है, विपन्न वर्ग को राहत नहीं मिल रही है । इसी विषय को लेकर शुरु पत्थरबाजी में पत्थर लगने से स्थानीय विनोद साह और चन्द्रिका साह घायल हो गए हैं ।
घायल विनोद और चन्द्रिका को उपचार के लिए वीरवंज ले गया है । गांवपालिका के अनुसार कूल ५ वडा में सर्वदलीय समिति मार्फत नामावली संकलन कर विपन्न १७०० परिवार को राहत देने की कार्यक्रम है । उसी कार्यक्रम अन्तर्गत शुक्रबार वार्ड नं. ३ में रहनेवाले १३० विपन्न परिवारों को राहत वितरण हो रहा था । लेकिन असन्तुष्ट कुछ लोगों ने राहत वितरण समूह के ऊपर पत्थरबाजी शुरु कर दी थी ।
इलका पुलिस कार्यालय पोखरिया के निरीक्षक चन्द्र सिंह ने कहा कि विपन्न वर्ग को राहत के लिए पुनः निवेदन देने के लिए आग्रह किया गया है, आग्रह करने के बाद पत्थरबाजी रुक गई है और परिस्थिति सामान्य है ।

